CG: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 2 युवकों की मौत

रायपुर । आज सुबह दुर्ग जिले के भिलाई में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

पढ़िए पूरी खबर
यह घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह 4 बजे उनकी तेज रफ्तार कार भिलाई सेंट्रल एवेन्यू मार्ग गुंडिचा मंडप के सामने पेड़ से जा टकराई।मृतकों की पहचान दीपक गुप्ता और कौशिक दास के रूप में हुई है, जो कि सेक्टर 6 भिलाई के रहने वाले थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।वही मृतकों के कार से पुलिस ने शराब की बोतलें बरामद की है, जिसकी जांच अब पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *