रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जुताई के दौरान 2 युवकों की मौत का मामला सामने आया है। बारिश हो रही ऐसे में कृषि कार्य तेजी से चल रहा है। सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम कोदोपारा के खेत में जुताई के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय उदय राम और बरतु राम ट्रैक्टर पर सवार थे, ट्रैक्टर पलटने से दोनों दब गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। फिलहाल, सन्ना पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।
CG: खेत में जुताई के दौरान पलट ट्रैक्टर, 2 युवकों की हुई मौत
