उप राष्ट्रपति को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

रायपुर। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का आज राजभवन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उपराष्ट्रपति के साथ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका भी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान पुलिस दल ने औपचारिक सम्मान प्रस्तुति दी। राजभवन में हुए इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी एवं राजभवन के कर्मचारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *