सांप के डसने से 2 साल के मासूम की हुई मौत

रायपुर। धमतरी जिले में एक सांप ने 2 साल के बच्चे को डस लिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। जैसे परिजन को इस बात की सूचना मिली बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ,मामला धमतरी के कोतवाली थाना क्षेत्र के दानीटोला वार्ड का है, जहां 2 साल का मासूम अपने घर के आंगन में खेल रहा था, तभी वहां करैत सांप पहुंच आया और मासूम जैसे ही नीचे बैठा वैसे ही करैत सांप ने उसे डस लिया। मासूम की हालत जब बिगड़ने लगी तो परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे,लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। क्योंकि सांप का जहर मासूम के पूरे शरीर पर फैल चुका था।मासूम को जैसे ही परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, वैसे ही डॉक्टर ने उसका इलाज शुरु किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी उसकी जान नहीं बच पाई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने सांप को खोज निकाला और उसे मार डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *