रायपुर। आज मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबल के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है ,जिसमें जवानों ने दो कुख्यात नक्सली कमांडर को मार गिराया। मारे गये दोनो नक्सलियों के शव को बरामद कर लिया गया है।
पुलिस की जानकारी के मुताबिक, ये मुठभेड़ मानपुर, मदनवाड़ा और सीतागांव थाना क्षेत्रों के घने जंगल में हुई है। इस ऑपरेशन में जिला पुलिस, डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप (डीआरजी) और आईटीबीपी के जवान शामिल थे। जवानों को देखकर माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। मार गए नक्सलियों की पहचान विजय रेड्डी (DKSZCM) और लोकेश सलामे (DVCS) है। रेड्डी पर 25 लाख रुपये का इनाम था, जबकि सलामे पर 10 लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने पुष्टि की है कि मूल रूप से आंध्र प्रदेश का रहने वाला रेड्डी, राजनांदगांव-कांकेर बॉर्डर (RKB) डिविजन में दस साल से ज़्यादा समय से सक्रिय था। सलामे ने पहले आत्मसमर्पण कर दिया था, लेकिन उस पर कोटरी एरिया कमेटी के लिए गुप्त रूप से काम करने का संदेह था।फिलहाल फायरिंग बंद है और अभी भी सर्चिंग अभियान जारी है।
विजय रेड्डी
