भाजपा निकालेगी 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा – रमेश सिंह ठाकुर

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी कल राजधानी में विशाल तिरंगा यात्रा निकालेगी, जो शहीद स्मारक भवन से मरीन ड्राइव तेलीबांधा में संपन्न होगा। जिसमें पूर्व सैनिकों का अभिनंदन कार्यक्रम भी रखा गया है।

भाजपा रायपुर जिले द्वारा आयोजित इस विशाल तिरंगा यात्रा में गैर दलीय आधार पर यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों व्यापारी संगठनों के साथ-साथ सांस्कृतिक संगठन स्वयंसेवी की संगठन महिला समूह शासकीय गैर शासकीय लोगों को देशभक्ति के प्रतीक तिरंगा यात्रा के सम्मान में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अहवान पर राजधानी रायपुर में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है इस यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, सांसद विधायक आदि शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *