Chhattisgarh

Raipur South by-election : सुबह 9 बजे तक 8.23 प्रतिशत मतदान, बूथों पर लगी वोटरों की कतार

रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे से शुरु हुए मतदान में 9 बजे तक 8.23 प्रतिशत हुई वोटिंग दर्ज हुई है। मतदान केंद्रों पर महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंच रही हैं। सुरक्षा के लिहाज से करीब लगभग पांच सौ जवानों के साथ पांच सीआरपीएफ कंपनियों को तैनात किया गया है।

रायपुर दक्षिण उपचुनाव में 2 लाख 71 हजार वोटर मताधिकार का उपयोग करेंगे। रायपुर दक्षिण में 1 लाख 33 हजार 713 पुरुष मतदाता और 1 लाख 37 हजार 171 महिला मतदाता हैं। रायपुर दक्षिण में 266 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 10 संगवारी, 5 आदर्श, 1 दिव्यांग, 5 युवा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। रायपुर दक्षिण क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

मतदान को लेकर वोटर्स में उत्साह नजर आ रहा है। पोलिंग बूथों में पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच रही हैं। दक्षिण सीट से 30 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी से सुनील सोनी और कांग्रेस से आकाश शर्मा के बीच है। 23 नवंबर को इसके नतीजे आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button