Chhattisgarh

ममता बनर्जी की हालत स्थिर, चेहरे पर लगे चार टांके

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चेहरे पर चार टांके लगे है और उनकी हालत स्थिर है। बनर्जी को कालीघाट स्थित अपने घर में गिरने के बाद गुरुवार शाम एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राज्य सरकार द्वारा संचालित अस्पताल में चिकित्सकों ने उसके माथे पर तीन और नाक पर एक टांका लगाया तथा सीटी स्कैन सहित सभी आवश्यक परीक्षण किए।

सूत्रों ने बताया कि उन्हें गुरुवार रात को छुट्टी दे दी गई। वह घर पर ही रहना चाहती थीं।सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि उसकी पार्टी अध्यक्ष को गंभीर चोट लगी है और उन्होंने तस्वीरें पोस्ट कीं जिसमें उनके सिर से खून बहता दिख रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button