CG मौसम अलर्ट : वीकेंड में सकती है बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। वीकेंड के दौरान बारिश होने के संकेत हैं। फिलहाल मौसम विभाग ने 16 मार्च से 18 मार्च तक प्रदेश में तीन दिन वर्षा का दौर रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 55 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में स्थित है।

एक द्रोणिका उत्तर छग से उत्तर अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में कल मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि का क्रम लगातार जारी रहने की संभावना बनी हुई है। बस्तर संभाग के जिलों में (कांकेर जिले को छोडक़र) अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *