महतारी वंदन योजना की आज मिलेगी पहली किस्त, मुख्यमंत्री ने महिलाओं को किया सादर प्रणाम,कहा…

रायपुर। कुछ देर पहले सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, छत्तीसगढ़ की मेरी माताओं एवं बहनों को मेरा सादर प्रणाम… आज महतारी के वंदन का ऐतिहासिक दिन है। छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के सम्मान एवं स्वाभिमान का अभिनंदन आज आपकी भाजपा सरकार करने जा रही है। मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए “महतारी वंदन योजना” के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की 70 लाख से भी अधिक मातृशक्तियों को उनकी सम्मान राशि ₹1000 प्रति माह प्रदान करने जा रहे हैं। अब महतारी पैसे के अभाव की नहीं, महतारी वंदन के प्रभाव की बात कर रही है। आप सभी के सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य की कामना करता हूं।

वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महतारी वंदन योजना पर कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। महतारी वंदन योजना की पहली किस्त आज हमारी माताओं को मिलेगी। सभी 70 लाख माताओं और बहनों को बधाई देता हूं।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में कांग्रेस के महतारी वंदन में शर्तों वाले बयानों पर कसे गए तंज पर कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ बोलती है। माताओं और बहनों पर कांग्रेस आक्षेप कर रही है। माताओं और बहनों के स्वालंबन के लिए काम नहीं किया। आज कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है, जब 70 लाख से अधिक माताओं और बहनों के लिए योजना लाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *