23 महिला सहित 103 माओवादियां ने किया आत्मसमर्पण

रायपुर। बीजापुर जिले में 23 महिला और 103 माओवादियां ने आत्मसमर्पण किया है। राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 और नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर ये फैसला किया है।इसमें से 49 माओवादियों पर 1 करोड़ 6 लाख रूपये से अधिक का इनाम घोषित था। इन माओवादियों ने दंतेवाड़ा रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल-सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक बी.एस. नेगी सहित वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।ये सभी माओवादी पिछले कई वर्षां से अलग-अलग संगठनों से जुड़े हुए थे। आत्समर्पित माओवादियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत पचास-पचास हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। अब तक 1890 से अधिक माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जो सरकार की नीतियों की प्रभावशीलता और जनता के विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *