Chhattisgarh

बड़ी खबर : टीएस सिंहदेव ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा…

रायपुर। टीएस सिंहदेव ने व्यक्तिगत कारणों से लोकसभा का चुनाव लड़ने की संभावनाओं से इनकार कर दिया है। टीएस सिंहदेव ने कहा कि वह निजी वजहों से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

अटल श्रीवास्तव ने कहा…

वहीं बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से 2019 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे, कोटा के मौजूदा विधायक अटल श्रीवास्तव का कहना है कि कांग्रेस में नए पुराने योग्य प्रत्याशियों की कोई कमी नहीं है।

वही कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव का कहना है कि पिछले 3 चुनावों से बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में भले ही कांग्रेस को पराजय मिली लेकिन वोट बढ़ने से नतीजे का मार्जिन घटा है। 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रेणु जोगी बीजेपी प्रत्याशी दिलीप सिंह जूदेव से मात्र 20081 वोटों से हारीं। इसके बाद 2014 के चुनाव में करुणा शुक्ला भाजपा के लखनलाल साहू से 176436 वोटों से पराजित हुईं।

2019 के चुनाव में वह स्वयं चुनाव लड़े तो जीत -हार का अंतर 141763 वोटों का रहा। विधानसभा चुनाव 2023 में पूरे लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस भाजपा से 99 हजार वोटों से पीछे है। यह स्थिति तब है जब बिलासपुर जिले की 6, मुंगेली और मरवाही को मिलाकर 8 सीटों में मात्र कोटा और मस्तूरी में कांग्रेस जीती है। जबकि छह सीटों पर भाजपा काबिज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button