Chhattisgarh

हमारा संकल्प पत्र संविधान की तरह पवित्र : सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर। रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र मोदी की गारंटी नाम से जारी किया। इसे लेकर रायपुर स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि हमारा संकल्प पत्र संविधान की तरह पवित्र है।

उन्होंने कहा कि देश में 3 करोड़ मकान बनेंगे, जो आम लोगों को मिलेंगे।साय ने कहा कि संकल्प पत्र में जो बातें आई हैं वह तो सिर्फ ट्रेलर है। जब तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे तो गरीबी मुक्त भारत और विकसित भारत की यात्रा शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा आज नवरात्रि में माता कात्यायनी का दिन है, उनके दोनों हाथ में कमल है, इससे पावन संयोग क्या हो सकता है. सोने पर सुहागा ये कि हमारे संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की भी जयंती भी आज ही है।

बीजेपी का संकल्प पत्र सीएम साय बोले…

सीएम साय ने कहा बीजेपी का संकल्प पत्र वास्तव में भारतीय लोकतंत्र के प्रति भरोसे का, विश्वास बहाली का और देश के भविष्य का सुनहरा रोड मैप है। हमारा यह घोषणा पत्र संविधान की तरह पवित्र होता है। आप सभी ने देखा कि साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के समय भी पार्टी ने विजन डॉक्यूमेंट जारी किया था । भाजपा का संकल्प पत्र विकसित भारत का गारंटी पत्र है: बृजमोहन रायपुर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल ने पार्टी के संकल्प पत्र को देश और देशवासियों के हित में बताया है। उन्होंने कहा है कि इस संकल्प पत्र में गरीबों महिलाओं युवाओं और किसानों को आत्म निर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि, आज भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जो मोदी जी की गारंटी के नाम से जारी किया है जिसमें गरीबों अन्नदाताओं युवाओं और किसानों का विशेष ख्याल रखा गया है आज के संकल्प पत्र विकसित भारत 2047 की दिशा में कार्य करने की तैयारी है। मैं इस संकल्प पत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रक्षा मंत्री अमित शाह और समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह जी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

ट्रांसजेंडर साथियों को भी आयुष्मान योजना का लाभ

70 साल की आयु के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाया जाएगा। चाहें फिर वो किसी वर्ग का हो। 3 करोड़ और घर बनाने का संकल्प लिया है। दिव्यांग साथियों को अब पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी, ट्रांसजेंडर साथियों को भी आयुष्मान योजना के दायरे में लाने का निर्णय लिया है। 3 करोड़ बहनों को लखपति बीवी बनाने की गांरटी ली है। पीएम किसान सम्मान निधि आगे जारी रहेगी। देश में डेयरी सहकारिता समिति की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

दलहन और तिलहन में आत्मर्निभर के लिए किसानों की मदद करेंगे। नैनो यूरिया के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा। डिजिटल जनजाति कला अकादमी की स्थापना की जाएगी। 700 से ज्यादा एकलव्य स्कूलों को बनाया जाएगा। बिजली बिल जीरो करने की दिशा में काम करेंगे, पीएम सूर्यघर बिलजी योजना लॉन्च होगी। घर में बिजली मुफ्त, एक्स्ट्रा बिजली से पैसे भी मिलेंगे।मुद्रा योजना की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की गई।

अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र गरीबी मुक्त भारत और विकसित भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। 10 वर्षों में किसानों के लिए बहुत कम हुआ उस पर लोगों को सहज विश्वास नहीं होता था कि यह जो संकल्प पत्र में है, यह कभी पूरा भी हो सकता है। लेकिन, आप सभी लोगों ने देखा कि हमारे प्रधानमंत्री ने दोनों बार के संकल्प पत्र में देश की जनता से जो वादे किए थे 1 सालों में उनका अक्षरश: क्रियान्वयन किया है। 10 वर्षों में किसानों के लिए बहुत कम हुआ है।

छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी में काफी काम हुआ : मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी में काफी काम हुआ मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के लिए हमने भी छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी में काफी काम किया है। किसानों को 2 साल का बकाया धान बोनस दिया गया है। 3100 प्रति क्विंटल के भाव से धान भी खरीदा गया है। किसान क्रेडिट कार्ड की भी सुविधा बीजेपी की देन है।संकल्प पत्र में पशुपालकों का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

संकल्प पत्र में त्रङ्घ्रहृ पर विशेष फोकस साय ने कहा कि त्रङ्घ्रहृ पर विशेष फोकस है। इसमें त्र का मतलब है गरीब। पिछले 10 सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उसी तरह से ङ्घ का मतलब यूथ यानी युवा से है। देश के युवाओं को मुद्रा योजना का लाभ मिलेगा। इसका दायरा 10 लाख से बढ़कर 20 लाख तक करने करने की बात कही गई है। यानी अन्नदाता पर भी बीजेपी का फोकस मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button